तेल प्रतिबंधों से केवल 180 दिन की छूट : अमेरिका

अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि ईरान पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों से सात देशों को दी गई छूट मात्र छह महीने के लिए वैध है।

वाशिंगटन : अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि ईरान पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों से सात देशों को दी गई छूट मात्र छह महीने के लिए वैध है। अधिकारी ने उम्मीद जताई कि भारत सहित सातों देशों तेहरान पर अपनी तेल निर्भरता में कटौती करना जारी रखेंगे।
अधिकारी का यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के उस बयान के बाद आया है जिसमें हिलेरी ने कहा कि भारत सहित सात देश ईरान के तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों से मुक्त होंगे। हिलेरी ने कहा था कि इन देशों ने ईरानी तेल पर अपनी निर्भरता काफी कम की है।
दक्षिण एवं मध्य एशिया मामले के सहायक विदेश मंत्री रॉबर्ट ब्लैक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह अपील हम दुनिया भर के अपने सहयोगियों से कर रहे हैं। यह बात केवल भारत पर लागू नहीं है। ईरान के तेल प्रतिबंधों से जो छूट प्रदान की गई है, वह केवल छह महीने के लिए है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.