नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों ने 24 लोगों की हत्या की

नाइजीरिया में सैनिकों की वर्दी पहने संदिग्ध आतंकवादियों ने कम से कम 24 लोगों की हत्या कर दी। आतंकवादियों के हमले के बाद से 34 लोग लापता भी हैं।

आबुजा : नाइजीरिया में सैनिकों की वर्दी पहने संदिग्ध आतंकवादियों ने कम से कम 24 लोगों की हत्या कर दी। आतंकवादियों के हमले के बाद से 34 लोग लापता भी हैं। अधिकारियों के अनुसार यह घटना बीते शुक्रवार को बोर्नो प्रांत के मोंगुनो शहर में हुई। यह हमला आतंकी संगठन बोको हराम की ओर से किया गया।
हाल ही में नाइजीरियाई राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने देश के उत्तरी हिस्से के तीन प्रांतों में आपातकाल घोषित किया था और इन स्थानों पर सेना को तैनात किया गया था। इसके बाद सेना ने ऐलान किया था कि उसकी कार्रवाई में घायल होने के कारण बोको हराम के सरगना अबूबकर शेकू की मौत हो गई है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.