पाबंदी के बाद चीन का नया परमाणु संयंत्र शुरू

जापान में 2011 के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के बाद अपने यहां नए परमाणु बिजली संयंत्रों के निर्माण पर पाबंदी लगाने के बाद चीन ने 6000 मेगावाट के होंगयानहे परमाणु ऊर्जा स्टेशन के पहले चरण की शुरुआत कर दी है।

बीजिंग : जापान में 2011 के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के बाद अपने यहां नए परमाणु बिजली संयंत्रों के निर्माण पर पाबंदी लगाने के बाद चीन ने 6000 मेगावाट के होंगयानहे परमाणु ऊर्जा स्टेशन के पहले चरण की शुरुआत कर दी है।
होंगयानहे परमाणु ऊर्जा स्टेशन की पहली इकाई पूर्वोत्तर चीन के लियाओनिंग प्रांत के तटीय इलाके में है।
चीन में फिलहाल परमाणु बिजली पैदा करने के लिए 15 इकाइयां हैं। इनकी कुल क्षमता 12.54 गीगावाट है।
उसने दो साल की पाबंदी के बाद नए परमाणु संयंत्रों के निर्माण का काम शुरू किया। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.