प्रिंस फिलिप को अस्पताल से मिली छुट्टी

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप (91) को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ब्लैडर संक्रमण होने के चलते वह पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

लंदन : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप (91) को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ब्लैडर संक्रमण होने के चलते वह पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
पूर्वी स्कॉटलैंड के अर्बेदीन रॉयल इंफर्मेरी से निकलते हुए उन्होंने वहां के कर्मचारियों से हाथ मिलाया।
गौरतलब है कि पिछले नौ महीने में तीसरी बार उनका स्वास्थ्य खराब हुआ था।
फिलिप की आधिकारिक पदवी ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग है।
कार की पिछली सीट पर वह बिना किसी सहारे के बैठे थे और उन्होंने मुस्कुराते हुए अपना हाथ हिलाया। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.