फिगर नहीं औरतों के दांतों पर मरते हैं मर्द

महिलाओं और युवतियों को इस बात पर गौर करना चाहिए कि मर्द खूबसूरत फिगर के बजाय मोतियों से चमकते दांतों वाली महिलाओं की ओर अधिक आकर्षित होते हैं।

लंदन : महिलाओं और युवतियों को इस बात पर गौर करना चाहिए कि मर्द खूबसूरत फिगर के बजाय मोतियों से चमकते दांतों वाली महिलाओं की ओर अधिक आकर्षित होते हैं।
एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि पुरुष किसी महिला में पहली चीज जो देखते हैं, वह हैं उसके दांत। शोध में यह बात भी सामने आयी है कि किसी नयी महिला मित्र की खोज में लगे पुरुष के मापदंडों में आकर्षक दांत पहली वरीयता पर होते हैं।
शोध में भाग लेने वाले 58 फीसदी लोगों ने कहा कि वे महिलाओं के दांतों की ओर अधिक ध्यान देते हैं। इसके बाद बाकी चीजें आती हैं।
इसी प्रकार 71 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वे किसी पुरुष में जो पहली चीज देखती हैं, वह उनके दांत होते हैं। डेली मेल में यह खबर प्रकाशित हुई है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.