मनमोहन सिंह15 नवंबर से जापान यात्रा पर

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 15 नवंबर से जापान के प्रधानमंत्री योशिहिको नोदा के साथ शीर्ष स्तरीय वार्ता के लिए टोक्यो जाएंगे। दोनों के बीच होने वाली वार्ता में समुद्री सुरक्षा और साइबर स्पेस के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी बातचीत होगी।

टोक्यो : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 15 नवंबर से जापान के प्रधानमंत्री योशिहिको नोदा के साथ शीर्ष स्तरीय वार्ता के लिए टोक्यो जाएंगे। दोनों के बीच होने वाली वार्ता में समुद्री सुरक्षा और साइबर स्पेस के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी बातचीत होगी।
जापानी संवाद समिति क्योदो की खबर के अनुसार, आशा है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच 16 नवंबर को होने वाले शीर्ष स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता में जापान और भारत के बीच सामरिक सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति बनेगी।
इस क्षेत्र की समुद्री सीमा में चीन के बढ़ते प्रभाव के कारण इसपर सहमति बनने की संभावना बहुत ज्यादा है।
जापान के विदेश मंत्री कोइचिरो गेम्बा ने शुक्रवार को कहा कि दोनों ढ़ांचागत परियोजनाओं समेत आर्थिक सहयोग को बढ़ाने पर भी विचारों का आदन-प्रदान करेंगे।
गेम्बा ने कहा कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) की यह चार दिवसीय यात्रा भारत एवं जापान के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।
वार्ता से पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जापान के सम्राट अकिहितो और सम्राज्ञी मिशिको से भी मिलेंगे। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.