मेलबर्न: हत्या में फंसा भारतीय ड्राइवर

आस्ट्रेलिया में एक भारतीय टैक्सी चालक पर दो लोगों को मारने का आरोप लगा है।

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया में एक भारतीय टैक्सी चालक पर दो लोगों को मारने का आरोप लगा है। उसने क्रिसमस के दिन टैक्सी को एक क्रिसमस टी में दे मारा जिससे टैक्सी में सफर कर रहे दो यात्रियों की मौत हो गई।

 

कुलजीत कांग नाम के इस टैक्सी चालक को बुधवार को स्थानीय मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। क्रिसमस के दिन यह हादसा प्रिंसटाउन में हुआ जब टैक्सी सड़क से बाहर आकर एक क्रिसमस ट्री से जा टकराई। इसमें दो यात्री सफर कर रहे थे जिनकी मौत हो गई।

 

कांग अपना पासपोर्ट जमा करने को राजी हो गया है जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने उसे रिहा कर दिया। अब उसे हर हफ्ते तीन बार पुलिस के सामने पेश होना होगा। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.