विज्ञान लेखक एवं व्यंग्यकार हैरीसन का निधन

अमेरिकी विज्ञान लेखक एवं व्यंग्यकार हैरी हैरीसन का निधन हो गया है। वह 87 वर्ष के थे। उनके मित्र एवं विज्ञान साहित्य व्यंग्यकार माइकल कैरोल ने बताया कि उन्हें हैरीसन के निधन की खबर उनकी बेटी मोइरा से मिली।

लंदन : अमेरिकी विज्ञान लेखक एवं व्यंग्यकार हैरी हैरीसन का निधन हो गया है। वह 87 वर्ष के थे। उनके मित्र एवं विज्ञान साहित्य व्यंग्यकार माइकल कैरोल ने बताया कि उन्हें हैरीसन के निधन की खबर उनकी बेटी मोइरा से मिली।
कैरोल ने कहा कि हैरीसन का निधन दक्षिणी इंग्लैण्ड में हुआ, लेकिन उन्होंने इससे ज्यादा ब्यौरा नहीं दिया। हैरीसन ‘द स्टेनलेस स्टील रैट’ श्रृंखला के लिए जाने जाते हैं । 1966 में उनके द्वारा लिखे गए ‘मेक रूम... मेक रूम’ पर 1973 में ‘सायलेंट ग्रीन’ फिल्म बनी जिसमें चार्लटन हेस्टन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
हैरीसन का जन्म 1925 में अमेरिका में कनेक्टीकट के स्टैमफोर्ड में हुआ था। उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिकी सेना में अपनी सेवा दी थी। हैरीसन ने 70 से अधिक किताबें और लघु कहानियां लिखी हैं। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.