ओडिशा को चाहिए विशेष दर्जा, बीजद का संसद परिसर में धरना

ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर आज राज्य में सत्तारूढ बीजद सांसदों ने संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।

नई दिल्ली : ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर आज राज्य में सत्तारूढ बीजद सांसदों ने संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। सदस्य अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिस पर लिखा था कि ओडिशा के लिए अलग से कोष आवंटित किया जाए और वे इस विषय पर राज्य में आज हो रही हड़ताल का समर्थन करते हैं।
धरना देने के बाद बीजद सदस्य भृतुहरि मेहताब ने कहा कि ओडिशा विकास के क्षेत्र में अन्य राज्यों से पीछे चल रहा है, ऐसे में राज्य को विशेष दर्जा दिया जाना चाहिए और विकास कार्यो को आगे बढाने के लिए अलग से कोष दिया जाए। बीजद ने इस विषय को लोकसभा में भी उठाया। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.