कांग्रेस की रणनीति पर पार्टी सांसदों से चर्चा करेंगी सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को पार्टी सांसदों को किए जाने वाले संबोधन के दौरान संभवत: मौजूदा राजनीतिक मुद्दों के बारे में बात करेंगी। यह जानकारी रविवार को पार्टी सूत्रों ने दी।

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को पार्टी सांसदों को किए जाने वाले संबोधन के दौरान संभवत: मौजूदा राजनीतिक मुद्दों के बारे में बात करेंगी। यह जानकारी रविवार को पार्टी सूत्रों ने दी।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार को संसदीय दल के सदस्यों को संबोधित करेंगे। संसद के हर सत्र के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी के सांसदों को संबोधित करती हैं। चालू बजट सत्र के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष का यह पहला संवाद होगा। उनके बेटे और पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 21 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने के बाद कुछ राज्यों के सांसदों से बातचीत की है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.