कोल माफिया की गोली मारकर हत्या

कोल माफिया और कांग्रेस नेता सुरेश सिंह की बुधवार रात धनबाद क्लब में गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसपी आवास से महज कुछ कदम की दूरी पर चार शूटरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

ज़ी न्यूज ब्यूरो
धनबाद : कोल माफिया और कांग्रेस नेता सुरेश सिंह की बुधवार रात धनबाद क्लब में गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसपी आवास से महज कुछ कदम की दूरी पर चार शूटरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। गोली मार कर भाग रहे एक कथित शूटर को सुरेश सिंह के अंगरक्षकों ने धर दबोचा। पुलिस ने मौके से गोलियों के छह खोखे बरामद किए हैं। हत्या के कारणों का अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस छानबीन कर रही थी।

 

पुलिस के मुताबिक, सुरेश सिंह होटल जील के मालिक के बेटे के बहू भात में शामिल होने रात करीब 8 बजे धनबाद क्लब पहुंचे थे। रात 9.15 बजे चार अज्ञात युवक भी वहां आए और सुरेश सिंह के आसपास खड़े हो गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता, चारों युवकों ने सुरेश सिंह के सीने पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। खून से लथपथ सुरेश कुर्सी से गिर पड़े। उन्हें तुरंत सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.