गणेश चतुर्थी आज, धूमधाम से शुरू हुआ गणपति उत्‍सव

महाराष्‍ट्र समेत पूरे देश में सोमवार को गणेश चुतर्थी उत्‍सव जोर शोर मनाया जा रहा है। इसके साथ ही गणपति उत्‍सव की आज शुरुआत हो गई। सोमवार से शुरू होने वाली गणेज पूजा 10 दिनों तक चलेगी।

मुंबई : महाराष्‍ट्र समेत पूरे देश में सोमवार को गणेश चुतर्थी उत्‍सव जोर शोर मनाया जा रहा है। इसके साथ ही गणपति उत्‍सव की आज शुरुआत हो गई। सोमवार से शुरू होने वाली गणेज पूजा 10 दिनों तक चलेगी।
वहीं, महाराष्ट्र और मुंबई के घर और पूजा पंडाल भगवान गणेश का स्वागत करने के लिए पूरी तरह सज धज गए हैं। गणेश उत्‍सव के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने देश की व्यावसायिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं।
बढ़ती महंगाई और बिगड़ैल मौसम का का राज्य के सबसे बड़े सार्वजनिक उत्सव के उत्साह पर कोई प्रभाव नहीं देखा जा रहा है। इस समारोह को सार्वजनिक रूप से मनाने की शुरुआत 1893 में स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने की थी। गणेश पूजा का आयोजन करने वाले कई संगठन इसके आयोजन, बीमा, सुरक्षा और इससे संबंधित पहलुओं पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं।
उत्सव के विषयों में बालिकाओं के संरक्षण, दुष्कर्म का विरोध, महंगाई का दुष्प्रभाव और किसानों की आत्महत्या की त्रासदी से लेकर स्वास्थ्य और सुरक्षा तक शामिल हैं। मुंबई के पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने कहा कि स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, त्वरित कार्रवाई बल, सीमा सुरक्षा बल, महाराष्ट्र पुलिस, यातायात पुलिस और संबद्ध संगठनों के करीब 30,000 सुरक्षाकर्मी अगले 10 दिनों तक लगातार निगाह रखेंगे।
सिंह ने कहा कि हमने उत्सवों के दौरान महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने पर काबू पाने के लिए विशेष दस्ते का गठन किया है। महिलाओं की सुरक्षा में इसे सभी बड़े आयोजन स्थलों पर तैनात किया जाएगा। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.