प्रियंका गांधी ने की पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शुमार प्रियंका गांधी वड्रा आज अपनी मां एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में शामिल हुई। प्रियंका ने जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ बैठक कर उनके कामकाज की समीक्षा की।

रायबरेली : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शुमार प्रियंका गांधी वड्रा आज अपनी मां एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में शामिल हुई। प्रियंका ने जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ बैठक कर उनके कामकाज की समीक्षा की।
प्रियंका दोपहर बाद दिल्ली से फुरसतगंज हवाई अड्डे पहुंची और वहां से कारों के काफिले में सीधे भुयेमउ स्थित अतिथि गृह पहुंची, जहां 31 मार्च से पार्टी कार्यकर्ताओं का एक प्रशिक्षण शिविर चल रहा था। प्रियंका प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में शामिल हुई और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद जिला कांग्रेस तथा विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके उनके कामकाज की समीक्षा की एवं जरुरी निर्देश दिए।
सूत्रों ने बताया है कि प्रियंका ने जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं प्रकोष्ठ प्रमुखों को पार्टी का जनाधार मजबूत करने के लिए छह महीने की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए और कहा कि उनके कामकाज समीक्षा के बाद उन्हें आगे की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.