`मां` के इशारे पर नाबालिग लड़की से गैंगरेप

महानगर में एक किशोर वय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें पीड़िता की मां शामिल है।

कोलकाता: महानगर में एक किशोर वय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें पीड़िता की मां शामिल है।
कोलकाता पुलिस के जासूसों ने वकील, सव्यसाची राय चौधरी तथा उत्तरी 24 परगना जिले की 17 वर्षीय पीड़िता की मां संगीता मंडल को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि लवली चड्ढा के घर पर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। प्राथमिकी में लवली का नाम एक आरोपी के रूप में लिया गया है। लवली ही पीड़िता को उसके गांव से अपने निवास पर लाया था।
सूत्रों ने बताया कि लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी मां एवं उसकी सौतेली मां ने उसे लवली के घर पर जाने के लिए मजबूर किया जहां उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.