आलिया भट्ट की मुराद हुई पूरी, बनेंगी रणबीर की हीरोइन

बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री आलिया भट्ट वैसे भी युवा वर्ग के बीच खासी लोकप्रिय हो गई हैं। उनके युवा फैंस के लिए एक और खुशखबरी क्‍योंकि एक फिल्म और स्‍टारकास्‍ट के जरिये उनकी अब तक की सबसे बड़ी मुराद पूरी होने जा रही है। जानकारी के अनुसार, आलिया भट्ट को संभवत: अपने कैरियर की शायद सबसे बड़ी फिल्म गई है। आलिया को उनके चहेते एक्‍टर रणबीर कपूर के साथ काम करने का मौका मिल गया है।

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो
मुंबई : बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री आलिया भट्ट वैसे भी युवा वर्ग के बीच खासी लोकप्रिय हो गई हैं। उनके युवा फैंस के लिए एक और खुशखबरी क्‍योंकि एक फिल्म और स्‍टारकास्‍ट के जरिये उनकी अब तक की सबसे बड़ी मुराद पूरी होने जा रही है। जानकारी के अनुसार, आलिया भट्ट को संभवत: अपने कैरियर की शायद सबसे बड़ी फिल्म गई है। आलिया को उनके चहेते एक्‍टर रणबीर कपूर के साथ काम करने का मौका मिल गया है।
आलिया भट्ट ने अपनी पहली फिल्म `स्टूडेंट ऑफ द ईयर` के दौरान इस बात का जिक्र किया था कि वह रणबीर कपूर की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं। अब खबर यह है कि रणबीर कपूर के साथ एक फिल्‍म में वह लीड किरदार निभाने जा रही हैं। दरअसल, रणबीर कपूर और अनुराग बसु के प्रोडक्‍शन के तहत पहली फिल्म की शुरुआत होने जा रही है।
`जग्गा जासूस` नाम की इस फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट आलिया भट्ट होंगी। इस फिल्म में दो महिला नायिकाएं होंगी, जिनमें से एक आलिया भट्ट हैं।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.