पॉली हाउस कृषि से सब्जी आपूर्ति संकट हल होगा

मदर डेयरी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि शहरों में पॉली हाउस (नियंत्रित वातावरण) वाली खेती सब्जियों के आपूर्ति संकट को कम कर सकती है, बशर्ते कि आसपास के क्षेत्रों में खेती की नई प्रौद्योगिकी को बड़े पैमाने पर अपनाया जाए।

नई दिल्ली : मदर डेयरी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि शहरों में पॉली हाउस (नियंत्रित वातावरण) वाली खेती सब्जियों के आपूर्ति संकट को कम कर सकती है, बशर्ते कि आसपास के क्षेत्रों में खेती की नई प्रौद्योगिकी को बड़े पैमाने पर अपनाया जाए।
पॉली हाउस खेती की पद्धति में अल्ट्रावायलट फिल्म वाली छत और कीटों को अलग रखने वाले जाल के जरिये सब्जियों की खेती नियंत्रित वातावरण में की जाती है। इस तरह की खेती के लिए पानी में घुलने योग्य उवर्रकों और सूक्ष्म प्रबंधित सिंचाई पानी, श्रमबल और कीटनाशकों के अलावा कई अन्य चीजों की बचत करने में मदद करता है।
मदर डेयरी के बागवानी व्यवसाय प्रमुख प्रदीप्त कुमार साहू ने कहा, `पॉली हाउस फार्मिग जैसी खेती की नई प्रौद्योगिकियां आज बाजीपलट वाला दांव साबित हो रही हैं। यह मजबूत आपूर्ति श्रृंखला के जरिये आपूर्ति सुरक्षा सुनिश्चित करती है।` वह हरियाणा के करनाल में ‘अखिल भारतीय किसान मेले’ के मौके पर बोल रहे थे।
उन्होंने एक बयान में कहा कि टमाटर, शिमला मिर्च जैसी मौसमी सब्जियां इस तरह की खेती के अनुकूल हैं। पॉली हाउस की स्थिति बेहतर फसल उत्पादन को संभव बनाती है और यह स्थिति बरसात पर निर्भरता को कम करते हुए भूमि और पानी का महत्तम इस्तेमाल करती है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.