निर्यात जून में 10.22 फीसदी बढ़ कर 26.4 अरब डॉलर हुआ

देश का निर्यात इस बार जून महीने में साल भर पहले की तुलना में 10.22 प्रतिशत बढ़ कर 26.4 अरब डालर के बराबर रहा। इसी दौरान आयात 8.33 प्रतिशत वृद्धि के साथ 38.24 अरब डालर रहा। इस तरह आलोच्य माह में व्यापार घाटा 11.76 अरब डालर रहा। यह जानकारी आज यहां वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में दी गयी है।

निर्यात जून में 10.22 फीसदी बढ़ कर 26.4 अरब डॉलर हुआ

नई दिल्ली : देश का निर्यात इस बार जून महीने में साल भर पहले की तुलना में 10.22 प्रतिशत बढ़ कर 26.4 अरब डालर के बराबर रहा। इसी दौरान आयात 8.33 प्रतिशत वृद्धि के साथ 38.24 अरब डालर रहा। इस तरह आलोच्य माह में व्यापार घाटा 11.76 अरब डालर रहा। यह जानकारी आज यहां वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में दी गयी है।

पिछले साल जून में निर्यात 24 अरब डालर और आयात 35.3 अरब डालर के बराबर था। इससे पहले इस बार मई महीने में निर्यात 12.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 28 अरब डालर और आयात 11.4 प्रतिशत गिरावट के साथ 39.23 अरब डालर था। इस वित्त वर्ष में अप्रैल-जून की तीन माह की अवधि में निर्यात 9.31 प्रतिशत वृद्धि के साथ 80.11 अरब डालर और आयात 6.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 113.19 अरब डालर के बराबर रहा।

पहली तिमाही में व्यापार घाटा 33.08 अरब डालर रहा। इस बार जून में पेट्रोलियम आयात 10.9 प्रतिशत बढ़ कर 13.34 अरब डालर और गैर-तेल आयात 7 प्रतिशत बढ़ कर 24.9 अरब डालर के बराबर रहा।व जून में सोने का आयात 65.13 प्रतिशत के भारी उछाल के साथ 3.12 अरब डालर के बराबर हो गया जबकि पिछले साल इसी माह 1.88 अरब डालर का सोना अयात हुआ था।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.