गूगल और सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर छाए सत्या नडेला

हैदराबाद में जन्मे सत्या नडेला आज साइबर दुनिया में छाये रहे जहां लोग सर्च इंजिनों में उनके बारे में जानकारी ढूंढते रहे तो सोशन नेटवर्किंग वेबसाइटों पर भी उनसे जुड़ी खबरों की चर्चा रही। नडेला को अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का अगला सीईओ नियुक्त किया गया है।

हैदराबाद : हैदराबाद में जन्मे सत्या नडेला आज साइबर दुनिया में छाये रहे जहां लोग सर्च इंजिनों में उनके बारे में जानकारी ढूंढते रहे तो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर भी उनसे जुड़ी खबरों की चर्चा रही। नडेला को अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का अगला सीईओ नियुक्त किया गया है।
गूगल में आज सत्या नडेला नाम की सर्च पर आधे से भी कम सेकंड में 44 करोड़ से अधिक परिणाम सामने आए तो गूगल न्यूज 0.14 सेकंड में नडेला से जुड़े 1.28 करोड़ समाचार आलेख दिखा रहा था। आभासी दुनिया में सर्च परिणाम के लिहाज से नडेला केवल अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (65 करोड़ परिणाम) तथा बिल गेट्स (48 करोड़ परिणाम) से पीछे हैं।
गूगल में सर्च के हिसाब से रतन टाटा से जुड़े 40 लाख परिणाम तथा भारतीय अमेरिकी इंद्रा नूयी से जुड़े 10 लाख से कम परिणाम आते हैं। फेसबुक पर नडेला के नाम से कुछ घंटे पहले ही बने एक पेज को 30,000 से अधिक लाइक मिले हैं। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.