जानिए, शादी से पहले ही किससे प्रेग्नेंट हुई थीं वीना मलिक?

अपने हॉट अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक शादी के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वीना के बारे चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सूत्रों ने बताया कि वीना शादी से पहले से ही प्रेग्नेंट थीं।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
मुंबई: अपने हॉट अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक शादी के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वीना के बारे चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सूत्रों ने बताया कि वीना शादी से पहले से ही प्रेग्नेंट थीं। यह खुलासा वीना के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड प्रशांत सिंह ने किया है।
सूत्रों के मुताबिक प्रशांत ने यह खुलासा पुलिस के समक्ष किया। प्रशांत ने कहा, असद बशीर खान से शादी करने से पहले वीना उसके बच्चे की मां बनने वाली थीं। प्रशांत ने बताया कि 2012 में वीना प्रेगनेंट थीं लेकिन वे दोनों उस समय बच्चे के लिए तैयार नहीं थे। इस पर वीना ने अबॉर्शन करवा लिया था।
वीना के शादी करते ही उनके प्रशांत सिंह मीडिया के सामने आ गए और उन्होंने अपने आपको वीना का बॉयफ्रेंड बताया और कहा कि वीना उन्हें धमका रही हैं। हालांकि वीना ने इस बात से इंकार किया है कि प्रशांत उनका बॉयफ्रेंड है। प्रशांत ने कहा था कि वीना ने उनके लिव इन रिलेशन के बारे में कुछ भी उजागर करने से मना किया है। प्रशांत ने मामले को लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में वीना दुबई के व्यापारी असद बशीर खान के साथ विवाह बंधन में बंध गई। वीना मलिक ने जिस तेजी से असद बशीर खान से शादी की है, इससे उनके प्रशंसक हैरत में हैं। कहा जा रहा है कि वीना बेहद महत्वाकांक्षी हैं और करियर उसकी पहली प्राथमिकता है। ऐसे में उन्होंने तुरंत शादी कर सभी को अचंभित कर दिया है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.