रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की 'शादी' की तस्‍वीर आई सामने!

बॉलीवुड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अफसाने के चर्चे गाहे बगाहे कथित तौर होते रहते हैं। इनमें कितनी सच्‍चाई है ये तो दोनों अभिनेता ही जानें। अब इन दोनों एक्‍टर्स के बीच शादी की तस्वीर सामने आने से लोग हैरान हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की 'शादी' की तस्‍वीर आई सामने!

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

मुंबई : बॉलीवुड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अफसाने के चर्चे गाहे बगाहे कथित तौर होते रहते हैं। इनमें कितनी सच्‍चाई है ये तो दोनों अभिनेता ही जानें। अब इन दोनों एक्‍टर्स के बीच शादी की तस्वीर सामने आने से लोग हैरान हैं। यही नहीं, इस तस्वीर में दोनों मैरिज ड्रेस में दिख रहे हैं। चौंकिये नहीं, दरअसल यह तस्‍वीर फिल्म फाईंडिंग फैनी की है।

इस फिल्‍म में रणवीर ने दीपिका के पति का किरदार निभाया है जो मृत है। फिल्‍म के लिए रणवीर ने डायरेक्टर को खुद एप्रोच किया था।  खबरों की मानें तो दीपिका के साथ समय बिताने के लिए रणवीर को ऐसा करना पड़ा। फिल्‍म में अब दोनों की तस्वीर सामने आ गई है। फिल्म की जारी इस तस्वीर में रणवीर गाबो और दीपिका एंजी के अवतार में हैं और दोनों ही क्रिश्चियन मैरिज की ड्रेस में हैं।

होमी अदजानिया की इस फिल्म में रणवीर ने गाबो का किरदार मुफ्त में किया है। यह फिल्‍म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्‍म में अर्जुन कपूर दीपिका के ऑपोजिट दिखेंगे।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.