रणवीर और दीपिका अगले साल रचाएंगे शादी?

एक्टर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी की चर्चा के बाद अब बॉलीवुड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के चर्चे शुरू हो गए हैं। खबरों के मुताबिक रणवीर और दीपिका अपने संबंधों को लेकर गंभीर है और अपने रिश्ते को नाम देना चाहते है। रिपोर्ट के मुताबिक यह जोड़ी अगले साल शादी कर सकते हैं।

रणवीर और दीपिका अगले साल रचाएंगे शादी?

ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: एक्टर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की शादी की चर्चा के बाद अब बॉलीवुड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के चर्चे शुरू हो गए हैं। खबरों के मुताबिक रणवीर और दीपिका अपने संबंधों को लेकर गंभीर है और अपने रिश्ते को नाम देना चाहते है। रिपोर्ट के मुताबिक यह जोड़ी अगले साल शादी कर सकते हैं।

एक निर्देशक के अखबार को दिए गए इंटरव्यू के मुताबिक दोनों एक दूसरे को लेकर काफी गंभीर हैं। जब यह सिलसिला शुरू हुआ था तब दोनों को यह एहसास नहीं था कि वह एक दूसरे के प्रति आखिर इतने गंभीर कैसे हो गए।

गौर हो कि इन दिनों रणवीर जोया अख्तर की आगामी फिल्म दिल घड़कने दो की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में अपने रणवीर के साथ समय बिताने के लिए दीपिका फिल्म के सेट पर भी आ जाती है। रणवीर और दीपिका कई मौकों पर साथ नजर आ चुके है। हालांकि दोनों ने कभी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। दीपिका और रणवीर संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में साथ काम कर चुके है। इस फिल्म के बाद से ही उनके रोमांस के चर्चे शुरू हो गए थे।  

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.