AIADMK के थम्बीदुरई का लोकसभा उपाध्यक्ष चुना जाना तय

एआईएडीएमके के सांसद एम थंबीदुरई का लोकसभा का डिप्‍टी स्‍पीकर चुना जाना लगभग तय है। थंबीदुरई ने मंगलवार को डिप्‍टी स्‍पीकर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस समेत सभी प्रमुख दलों के समर्थन देने के साथ ही अन्नाद्रमुक के एम थम्बीदुरई का निर्विरोध लोकसभा उपाध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है।

AIADMK के थम्बीदुरई का लोकसभा उपाध्यक्ष चुना जाना तय

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो/बिमल कुमार

नई दिल्‍ली : एआईएडीएमके के सांसद एम थंबीदुरई का लोकसभा का डिप्‍टी स्‍पीकर चुना जाना लगभग तय है। थंबीदुरई ने मंगलवार को डिप्‍टी स्‍पीकर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस समेत सभी प्रमुख दलों के समर्थन देने के साथ ही अन्नाद्रमुक के एम थम्बीदुरई का निर्विरोध लोकसभा उपाध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है।

थम्बीदुरई ने मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया और उनके पहले नामांकन पत्र के प्रस्तावक गृह मंत्री राजनाथ सिंह और अनुमोदक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हैं। कांग्रेस ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने उनके नाम के प्रस्तावक के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उसका अनुमोदन किया। लोकसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार को होना है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तेदेपा, शिवसेना, लोजपा जैसे राजग के सहयोगी और बीजद, टीआरएस, वाईएसआर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस तथा सपा जैसे दलों ने भी उनके समर्थन में कम से कम आठ सेट नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले आज थम्बीदुरई समेत अन्नाद्रमुक सांसदों ने संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू से उनके कक्ष में मुलाकात की और वह इस पद के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की पसंद के रूप में उभरे। अन्नाद्रमुक के लोकसभा में 37 सांसद है और वह भाजपा तथा कांग्रेस के बाद सदन में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। भाजपा के लोकसभा में 279 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के 44 सांसद हैं।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.