इराक में 40 भारतीय अगवा, रिहाई के लिए हर मुमकिन कोशिशें जारी : MEA

इराक के हिंसा प्रभावित मोसुल शहर में 40 भारतीयों का कोई पता नहीं चल रहा। इसी बीच सरकार ने आज इराक में राजदूत रह चुके सुरेश रेड्डी को बगदाद स्थित भारतीय मिशन को मजबूत करने के लिए वहां भेजने का फैसला किया।

इराक में 40 भारतीय अगवा, रिहाई के लिए हर मुमकिन कोशिशें जारी : MEA

ज़ी मीडिया ब्यूरो  
        
नई दिल्ली: इराक के हिंसा प्रभावित मोसुल शहर में 40 भारतीयों का कोई पता नहीं चल रहा। इसी बीच सरकार ने आज इराक में राजदूत रह चुके सुरेश रेड्डी को बगदाद स्थित भारतीय मिशन को मजबूत करने के लिए वहां भेजने का फैसला किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने बताया, मोसुल में 40 भारतीय ऐसे हैं, जिनसे हम संपर्क नहीं कर सके। विदेश मंत्रालय के मुताबिक इराक में अबतक कुल 100 भारतीय फंसे हुए है। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी व्यक्ति से ऐसा केाई संदेश नहीं मिला जिससे इराक में भारतीयों को बंधक बनाए जाने या फिर फरौती की मांग किए जाने का संकेत मिलता हो।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अपहरण को लेकर भारत मानवीय एजेंसियों और इराकी सरकार के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि अगवा करने वाले के संगठन के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है और अगवा लोगों की रिहाई के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। अगवा लोगों में ज्यादातर लोग पंजाब प्रांत से है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

 

 

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.