गांधी संग्रहालय की नई वेबसाइट लांच

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर रविवार को राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में महात्मा गांधी द्वारा उपयोग किए गए रेजर, कलम, चश्मा आदि प्रदर्शित किए गए। इसके साथ ही संग्रहालय की नयी वेबसाइट भी शुरू की गयी।

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर रविवार को राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में महात्मा गांधी द्वारा उपयोग किए गए रेजर, कलम, चश्मा आदि प्रदर्शित किए गए। इसके साथ ही संग्रहालय की नयी वेबसाइट भी शुरू की गयी।

संग्रहालय के निदेशक ए. अन्नामलाइ ने बताया कि कस्तूरबा गांधी द्वारा इस्तेमाल की गयी कई चीजें भी इस मौके पर प्रदर्शित की गयीं। इनमें चूड़ियां, सिंदूर, शॉल, जैकेट आदि शामिल हैं। इसके अलावा छोटी घड़ी, दीया, स्टील के बर्तन, सूई धागा सहित कुल 32 सामान प्रदर्शित किए गए। इनमें से कई सामान मनुबेन गांधी के संग्रह से प्राप्त किए गए थे। उन्होंने बताया कि मनुबेन ने इन चीजों को संभाल कर रखा था।
मनुबेन लंबे समय तक महात्मा गांधी के साथ रही थीं। संग्रहालय की एक नयी वेबसाइट भी शुरू की गयी है और कई आडियो वीडियो फुटेज, तस्वीरें आदि आनलाइन की गयी हैं। इसमें बीबीसी की आडियो वीडियो प्रस्तुति ‘टाकिंग आफ गांधीजी’ भी शामिल की गयी है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.