भाजपा के पूर्व नेता जसवंत सिंह की हालत अब भी गंभीर

भाजपा के पूर्व नेता जसवंत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और वह अब भी यहां आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल के सघन निगरानी कक्ष में हैं।

भाजपा के पूर्व नेता जसवंत सिंह की हालत अब भी गंभीर

नई दिल्ली : भाजपा के पूर्व नेता जसवंत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और वह अब भी यहां आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल के सघन निगरानी कक्ष में हैं।

सिंह के सिर में चोट आई थी। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि 76 वर्षीय पूर्व रक्षा मंत्री कोमा में हैं। उन्हें शुक्रवार को रात एक बजे अस्पताल में उस वक्त भर्ती कराया गया था जब उन्हें गिरने पर चोट आई थी। तब से वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।

सिंह ने वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री और वित्त मंत्री का पद संभाला था। उन्हें राजस्थान में बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला करने के बाद इस साल पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में बाड़मेर सीट से टिकट देने से मना कर दिया था जिसके बाद उन्होंने यह फैसला किया था।

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.