अमेरिका के दौरे पर आज रवाना होंगे PM मोदी, परमाणु करार पर मोदी-ओबामा की बातचीत मुमकिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका के दौरे पर रवाना हो रहे हैं। पीएम मोदी आज से 30 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर होंगे। वह आज शाम अमेरिका के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ओबामा के बीच 29 और 30 सितंबर को दो बार मुलाकात होगी।

अमेरिका के दौरे पर आज रवाना होंगे PM मोदी, परमाणु करार पर मोदी-ओबामा की बातचीत मुमकिन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका के दौरे पर रवाना हो रहे हैं। पीएम मोदी आज से 30 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर होंगे। वह आज शाम अमेरिका के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ओबामा के बीच 29 और 30 सितंबर को दो बार मुलाकात होगी। दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोकतंत्र से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की इस मुलाकात पर सबकी निगाहें हैं। प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर से 30 सितंबर तक अमेरिका में होंगे। करीब चार महीने पहले सत्ता में आने के बाद ये मोदी की सबसे बड़ी और सबसे अहम यात्रा है। बतौर प्रधानमंत्री अपनी पहली अमेरिका यात्रा के दौरान मोदी का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका यात्रा के दौरान 15 शीर्ष अमेरिकी उद्योगपपतियों से मिलेंगे। इसमें गूगल, बोइंग तथा जनरल इलेक्ट्रिक के शीर्ष कार्यकारी शामिल हैं। भारत की ज्यादा-से-ज्यादा विदेशी निवेश आकर्षित करने पर नजर है। मोदी 26 सितंबर से पांच दिन की अमेरिका यात्रा पर रहेंगे। वह 29 सितंबर को न्यूयार्क में 11 शीर्ष उद्योगपतियों से नाश्ते पर मिलेंगे। इसके अलावा उसी दिन छह और कंपनी दिग्गजों से एक-एक कर मिलेंगे।

अमेरिकी उद्योगपति और न्यूयार्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग जैसी व्यावसायिक जगत की हस्तियों के साथ मुलाकात में मोदी स्मार्ट शहर के बारे में उनके अनुभव सुनेंगे। प्रधानमंत्री मोदी न्यूयार्क में प्रवासी भारतीयों और भारतीय मूल के अमेरिकियों की सभा को संबोधित करेंगे जिसमें 20,000 से अधिक भारतीय मूल के लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसमें प्रधानमंत्री दुनियाभर के प्रवासी भारतीयों से भारत के पुनरोत्थान में भागीदारी की अपील कर सकते हैं।

मोदी अमेरिका के बड़े राजनीतिक नेताओं से भी मिलेंगे जिनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से लेकर दक्षिण कैरोलिना की भारतीय अमेरिकी गवर्नर निक्की हेले शामिल हैं। अमेरिका की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष जो बोनर मोदी को वाशिंगटन या न्यूयार्क में चाय पर आमंत्रित करेंगे। इस यात्रा में अमेरिका के 50 से अधिक सांसद मोदी से मिल सकते हैं। वाशिंगटन में मोदी की राष्ट्रपति ओबामा के साथ मुलाकात पर सबकी निगाह है।
ओबामा ने लीक से हटकर 29 सितंबर को व्हाइट हाउस में मोदी के लिए निजी रात्रिभोज का आयोजन किया है ताकि प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यक्तिगत स्तर पर संबंध बनाये जा सकें।

मोदी अमेरिका के प्रमुख राजनीतिक नेताओं से भी मिलेंगे जिनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और दक्षिण कैरोलिना की भारतीय अमेरिकी गवर्नर निक्की हेली शामिल हैं। अमेरिका की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष जो बोनर मोदी को वाशिंगटन में चाय पर आमंत्रित करेंगे। इस यात्रा में अमेरिका के 50 से अधिक सांसद मोदी से मिल सकते हैं। मोदी 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। वह हिंदी में भाषण देंगे।

अगले दिन वह 20,000 भारतीय-अमेरिकियों की जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमें वह उनसे ‘उभरते भारत’ में योगदान करने का आहवान करेंगे। वाशिंगटन में 29 सितंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से होने वाली उनकी बहु-प्रतीक्षित वार्ता से काफी उम्मीदें हैं। मोदी के सम्मान में ओबामा ने व्हाइट हाउस में विशेष निजी रात्रि भोज का आयोजन किया है। 30 सितंबर को व्हाइट हाउस में ओबामा के साथ मुख्य शिखर बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी मार्टिन लूथर किंग मेमोरियल और लिंकन मेमोरियल जाएंगे। इसके अलावा वह वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास के सामने स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। यह पहला अवसर है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अमेरिकी यात्रा के दौरान इतने सारे सार्वजनिक एवं आधिकारिक कार्यक्रम रखे गए हैं।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.