क्या पत्नी और भाई के कर्जदार हैं मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार की ओर से नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र के अनुसार भले की उनकी संपत्ति के मूल्य में पिछले चार वर्षों में चौगुनी वृद्धि हुई है लेकिन वह अपनी पत्नी और अपने भाई प्रदीप शेट्टार के कर्जदार हैं।

हुबली : कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार की ओर से नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र के अनुसार भले की उनकी संपत्ति के मूल्य में पिछले चार वषरे में चौगुनी वृद्धि हुई है लेकिन वह अपनी पत्नी और अपने भाई प्रदीप शेट्टार के कर्जदार हैं।
शेट्टार पांच मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में पांचवीं बार यहां के एक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगे। शपथपत्र के अनुसार मुख्यमंत्री पर 18.97 लाख रुपए का कर्ज है। उन्हें अपने भाई को 4.5 लाख रुपए लौटाने हैं। उन्होंने अपनी पत्नी से भी 6.96 लाख रुपए का कर्ज लिया है।
हलफनामे के अनुसार पिछले पांच वर्षों में शेट्टार की संपत्ति के मूल्य में लगभग चार गुना वृद्धि हुई है जबकि उनकी पत्नी की संपत्ति का मूल्य लगभग दोगुना बढ़ा है। शेट्टार की पूंजी की कीमत 2008 में 99.42 लाख रुपए से अब बढ़कर 4.44 करोड़ रुपए हो गई है। उनकी पत्नी की संपत्ति का मूल्य 2008 में 21.06 लाख रुपए के मुकाबले अब बढ़कर 43.18 लाख रुपए हो गया है।
मुख्यमंत्री के पास 2008 में 78 लाख रुपए मूल्य की अचल संपत्ति थी जो अब बढ़कर 3.64 करोड़ रुपए हो गई है। उनके परिवार के पास अब कोई वाहन नहीं है। उनके पास 2008 में 1310 ग्राम सोना था और अब भी उतना ही स्वर्ण है। उनकी अचल संपत्ति का मूल्य 2008 में 20.64 लाख से बढ़कर अब 80.47 लाख रुपए हो गया है।
मुख्यमंत्री के पास हुबली के निकट चवरगुडा में तीन एकड़ की कृषि भूमि का 20 प्रतिशत हिस्सा है और दो भूखंड हैं। शेट्टार के पार हुबली में 11780 वर्ग फुट के इलाके में बने दो मकान हैं जिनकी कीमत एक करोड़ रपए है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.