NDA में हुई TDP की वापसी, भाजपा से सीटों पर बनी सहमति

तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गई और आगामी लोकसभा चुनाव एवं आंध्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सीटों का तालमेल का एलान किया। बीते एक पखवाड़े से चली आ रही बातचीत के बाद तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर के बीच आज दोनों दलों के बीच गठबंधन की घोषणा की।

हैदराबाद : तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गई और आगामी लोकसभा चुनाव एवं आंध्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सीटों का तालमेल का एलान किया। बीते एक पखवाड़े से चली आ रही बातचीत के बाद तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर के बीच आज दोनों दलों के बीच गठबंधन की घोषणा की।
अकाली दल के सांसद नरेश गुजराल ने दोनों दलों के बीच मध्यस्थता कराई। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको प्रसन्नता के साथ यह सूचित करता हूं कि नायडू की पार्टी राजग में शामिल हो गई है।’’ दोनों दलों के बीच तालमेल के अनुसार भाजपा सीमांध्र क्षेत्र में लोकसभा की पांच और विधानसभा की 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं तेलंगाना क्षेत्र में लोकसभा की 8 और विधानसभा की 47 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
तेदेपा और भाजपा के बीच गठबंधन को ‘भाग्यशाली’ करार देते हुए विश्वास जताया कि राजग को इस बार 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। नायडू ने कहा, ‘‘मोदी विकास पुरुष हैं। धर्म, क्षेत्र और समुदायों से उपर उठकर मोदी को समर्थन मिल रहा है। हमारा मकसद कांग्रेस मुक्त भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का है।’’
तेदेपा पहले भी राजग का हिस्सा रही है, लेकिन गुजरात दंगों के मुद्दे पर वह इस गठबंधन से बाहर हो गई। सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर नायडू और जावडेकर ने कहा कि यह गठबंधन राष्ट्रीय हित में किया गया है और दोनों दलों के टिकट के अकांक्षी अच्छी भावना के साथ सहयोग करेंगे।
एक सवाल के जवाब में नायडू ने कहा कि दोनों दल चुनाव के लिए साझा प्रचार अभियान चलाएंगे। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.