आजमी के फिर विवादित बोल-जो सपा को वोट नहीं देगा, वह सच्‍चा मुसलमान नहीं

हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अबु आसिम आजमी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो मुसलमान सपा को वोट नहीं देगा, वह सच्चा मुसलमान नहीं है।

लखनऊ : हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अबु आसिम आजमी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो मुसलमान सपा को वोट नहीं देगा, वह सच्चा मुसलमान नहीं है।
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में सपा की रैली को बुधवार रात संबोधित करते हुए आजमी ने कहा कि सपा और उसके मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सबसे ज्यादा काम और संघर्ष मुसलमानों के लिए किया।
उन्होंने कहा कि जो मुसलमान लोकसभा चुनाव में सपा को वोट नहीं देगा, वह सच्चा मुसलमान नहीं है। आजमी ने कहा कि जो मुसलमान मुलायम और सपा की मुखालफत कर दूसरे दलों को वोट करेगा, उनका डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए कि वह सच्चा है या नहीं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की हितैषी बनने के दावा करने वाली कांग्रेस हमेशा से मुसलमानों का शोषण करती आ रही है।
आजमी ने वादा किया कि सपा अगर इस चुनाव में केंद्र की सत्ता में आई तो वह सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करेगी।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.