मस्तिष्क के विकास में महत्वपूर्ण है जीन

मस्तिष्क के विकास में ‘एस.एन.एफ.2एच.’ नामक जीन अहम भूमिका निभाता है। शोधकर्ताओं ने जब यह जीन एक चूहे से निकाल लिया तो उसके मस्तिष्क का विकास सामान्य से केवल एक तिहाई ही हुआ।

मस्तिष्क के विकास में महत्वपूर्ण है जीन

कनाडा: मस्तिष्क के विकास में ‘एस.एन.एफ.2एच.’ नामक जीन अहम भूमिका निभाता है। शोधकर्ताओं ने जब यह जीन एक चूहे से निकाल लिया तो उसके मस्तिष्क का विकास सामान्य से केवल एक तिहाई ही हुआ।

चूहे को चलने, संतुलन बनाने और गतिविधियों से समन्वय बनाने में भी कठिनाई हुई। कनाडा के ओटावा अस्तपाल शोध संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डेविड पिकेट्स ने यह जानकारी दी। शोधकर्ताओं ने पाया कि एस.एन.एफ.2एच. जीन दिमाग की जटिल और सतत् प्रक्रिया को गुप्त रूप से आयोजित करता है।

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.