महेंद्र सिंह धोनी 300 क्लब में हो सकते हैं शामिल

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को सेंचुरियन में होने वाले तीसरे और आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में एक कैच या स्टंप करने पर क्रिकेट के इस प्रारूप में 300 या इससे अधिक शिकार करने वाले विकेटकीपरों के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

नई दिल्ली : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को सेंचुरियन में होने वाले तीसरे और आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में एक कैच या स्टंप करने पर क्रिकेट के इस प्रारूप में 300 या इससे अधिक शिकार करने वाले विकेटकीपरों के क्लब में शामिल हो जाएंगे।
धोनी ने अब तक 237 वनडे मैचों में 299 शिकार किये हैं जिसमें 220 कैच और 79 स्टंपिंग शामिल हैं। एक और बल्लेबाज को कैच या स्टंप करने पर वह 300 या इससे अधिक शिकार करने वाले दुनिया के चौथे और भारत के पहले विकेटकीपर बन जाएंगे। वनडे में सर्वाधिक शिकार का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के नाम पर है जिन्होंने 287 मैच में 472 शिकार (417 कैच और 55 स्टंप) किये हैं।
उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर का नंबर आता है। बाउचर ने 295 मैच में 424 शिकार (402 कैच, 22 स्टंप) किये हैं। श्रीलंका के कुमार संगकारा ने विकेटकीपर के रूप में जो 313 मैच खेले उनमें उन्होंने 423 शिकार (336 कैच और 87 स्टंप) किये।
संगकारा के नाम पर सर्वाधिक स्टंप आउट करने का रिकार्ड है और धोनी उनके बाद दूसरे नंबर पर हैं। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.