माराडोना ने थामस मूलर को ‘अल फाल्को’ कहा

धुआंधार गोल करने के लिये मशहूर गर्ड मूलर को उनके करियर में ‘नाटा, मोटा मूलर’ कहा जाता था और अब जर्मनी ने नये स्टार थामस मूलर को अर्जेंटीना के महान फुटबालर डिएगो माराडोना ने ‘अल फाल्को (दुबला पतला)’ कहा है।

सेंटो आंद्रे : धुआंधार गोल करने के लिये मशहूर गर्ड मूलर को उनके करियर में ‘नाटा, मोटा मूलर’ कहा जाता था और अब जर्मनी ने नये स्टार थामस मूलर को अर्जेंटीना के महान फुटबालर डिएगो माराडोना ने ‘अल फाल्को (दुबला पतला)’ कहा है।

मूलर ने पुर्तगाल के खिलाफ सल्वाडोर में ग्रुप जी के मैच में विश्व कप की पहली हैट्रिक लगाई थी। जर्मनी ने वह मैच 4-0 से जीता। बायर्न म्युनिख के 24 वर्षीय स्टार मूलर एक विंगर या आक्रामक मिडफील्डर की भूमिका में होते हैं। किसी क्लब या अपने देश के लिये वह बतौर स्ट्राइकर नहीं खेले हैं। उन्होंने अपने कोच जोकिम लोउ के भरोसे पर खरे उतरते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई वाले पुर्तगाल के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया।

माराडोना ने वेनेजुएला के टीवी चैनल से कहा, ‘ऐसा लगता है कि मूलर के शरीर में मांसपेशी नहीं है लेकिन उसने पुर्तगाल की धज्जियां उड़ा दी।’ सत्तर के दशक के हीरो गर्ड मूलर जर्मनी के महानतम फुटबालरों में से हैं जिन्होंने 1974 विश्व कप फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ विजयी गोल दागकर खेल को अलविदा कहा था। उन्होंने अपने कैरियर में 62 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 68 गोल किये। वहीं थामस मूलर 50 मैचों में 20 गोल कर चुके हैं। गर्ड मूलर ने उसके बारे में कहा, ‘यह लड़का काफी तेज है और इसकी तकनीक भी अच्छी है। यह महान खिलाड़ी बनेगा।’

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.