उत्तर प्रदेश के सीतापुर में नाबालिग लड़की से बलात्कार

उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के रेउसा क्षेत्र में 16 साल की एक लड़की से कथित बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने आज यहां बताया कि 16 वर्षीय लड़की अपने किसी रिश्तेदार के घर आयी थी। गत 12 जून को शाहीन नाम की एक महिला उसे कथित रूप से अपने घर ले गयी और उसे महफूज नामक एक व्यक्ति के साथ कमरे में बंद कर दिया।

सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के रेउसा क्षेत्र में 16 साल की एक लड़की से कथित बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने आज यहां बताया कि 16 वर्षीय लड़की अपने किसी रिश्तेदार के घर आयी थी। गत 12 जून को शाहीन नाम की एक महिला उसे कथित रूप से अपने घर ले गयी और उसे महफूज नामक एक व्यक्ति के साथ कमरे में बंद कर दिया।

उन्होंने बताया कि महफूज ने कथित रूप से उस लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया और कहा कि अगर वह इस बारे में किसी को बताएगी तो वह उसे मार डालेगा। लड़की ने परिजन को इस बारे में बताया जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी।

श्रीपर्णा ने बताया कि लड़की के परिजन ने रेउसा के थाना प्रभारी जितेन्द्र सेंगर पर मामला दर्ज करने में आनाकानी करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने बताया कि इस मामले में महफूज और शाहीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों की लापरवाही की बात साबित होती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.