कश्मीर में बीजेपी कार्यालय में फहराया गया उलटा तिरंगा

भाजपा की कश्मीर इकाई ने शुक्रवार को यहां अपने कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया लेकिन राष्ट्रीय ध्वज को गलती से उलटा फहरा दिया गया। पार्टी ने तुरंत ही इस ‘गलती’ पर अफसोस जताया।

श्रीनगर : भाजपा की कश्मीर इकाई ने शुक्रवार को यहां अपने कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया लेकिन राष्ट्रीय ध्वज को गलती से उलटा फहरा दिया गया। पार्टी ने तुरंत ही इस ‘गलती’ पर अफसोस जताया।

पार्टी प्रवक्ता खालिद जहांगीर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजबाग कार्यालय में तिरंगा फहराया। लेकिन इसमें केसरिया रंग के बदले हरा रंग ऊपर था। कार्यक्रम के बाद जहांगीर ने कहा कि यह गलती थी, जो नहीं होनी चाहिए थी। पार्टी ने इस बात पर गौर किया है। उन्‍होंने कहा कि इस मामले को देखा जा रहा है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.