सोशल मीडिया पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

लखनउ जिला पुलिस ने  राजधानी के गोमतीनगर इलाके में सोशल मीडिया के जरिए संचालित एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गोमतीनगर के पुलिस क्षेत्रधिकारी विद्यासागर मिश्र ने बताया है कि राजधानी के विपुलखण्ड इलाके में स्थित एक अतिथिगृह पर छापा मारकर देह व्यापार के आरोप में पांच लड़कियों और 11 लड़कों को हिरासत में लिया गया है।

लखनऊ: लखनउ जिला पुलिस ने  राजधानी के गोमतीनगर इलाके में सोशल मीडिया के जरिए संचालित एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गोमतीनगर के पुलिस क्षेत्रधिकारी विद्यासागर मिश्र ने बताया है कि राजधानी के विपुलखण्ड इलाके में स्थित एक अतिथिगृह पर छापा मारकर देह व्यापार के आरोप में पांच लड़कियों और 11 लड़कों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि देह व्यापार का सरगना ग्राहकों से फेसबुक और वाट्सऐप के जरिए संपर्क करता था और देहव्यापार के लिये आने वाली लड़कियों को उनके बैंक खातों में एडवांस पैसे दिया करता था।

मिश्र ने बताया कि हिरासत में ली गयी लड़कियों का कहना है कि वे दिल्ली एवं उसके आस-पास के इलाकों की रहने वाली हैं तथा अपने ‘ब्वाय फ्रेंन्ड्स’ से मिलने आयी हैं, जबकि सभी लड़के उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं।   (एजेंसी)

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.