नाबालिग लड़की से तीन युवकों ने गैंगरेप किया

पंजाब के मोगा जिले में तीन युवकों ने कथित रूप से 14 साल की एक लड़की का कथित रूप से अपहरण कर उसका बलात्कार किया।

मोगा: पंजाब के मोगा जिले में तीन युवकों ने कथित रूप से 14 साल की एक लड़की का कथित रूप से अपहरण कर उसका बलात्कार किया।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपित एक कार में आए और उसका अपहरण कर उसे जबरन एक सुनसान जगह पर ले गए जहां शनिवार को उसका बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि अपराध करने के बाद आरोपित लड़की को छोड़ कर भाग गए।
पुलिस ने बताया कि आरोपितों में से दो की शिनाख्त सुखजीवन सिंह और जगसीर सिंह के रूप में की गई है। तीसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सभी आरोपित 20-22 साल के हैं।
उन्होंने बताया कि घर लौटने के बाद पीड़िता ने अपने मां-बाप को बताया। मां-बाप ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन उसके लिए दबिश दी जा रही है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.