नाइजीरिया में चर्च में मची भगदड़ से 17 लोगों की मौत

पूर्वी नाइजीरिया में एक चर्च में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं।

लागोस : पूर्वी नाइजीरिया में एक चर्च में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं।
प्रवक्ता माइक उदाह ने बताया ‘‘हम अस्पताल गए जहां हमने 17 शव देखे जिन्हें घटना स्थल से लाया गया था।’’ स्थानीय मीडिया की खबर में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। खबरों में कहा गया है कि सेंट डोमिनिक्स कैथोलिक चर्च में कल सुबह भगदड़ मचने से 28 लोगों की मौत हो गई। भगदड़ का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.