नेपाल में भूस्खलनों में 6 लोगों की मौत

नेपाल के मध्य एवं पश्चिमी हिस्से में बारिश के बाद हुए भूस्खलनों में कम से कम छह लोग मारे गए जबकि तीन लापता हो गए। पर्यटन स्थल पोखरा में झील के किनारे स्थित एक रेस्तरां भूस्खलन के मलबे में दब गया।

काठमांडू : नेपाल के मध्य एवं पश्चिमी हिस्से में बारिश के बाद हुए भूस्खलनों में कम से कम छह लोग मारे गए जबकि तीन लापता हो गए। पर्यटन स्थल पोखरा में झील के किनारे स्थित एक रेस्तरां भूस्खलन के मलबे में दब गया।

पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के भारी बारिश होने से भूस्खलन हुए जिससे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पोखरा में पहवा झील के तट पर स्थित रेस्तरां मलबे में दब गया। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गयी।

बचाव टीमों ने मलबे से तीन शव निकाले। टीमों में नेपाल पुलिस, सेना और सशस्त्र पुलिस बल के कर्मी शामिल हैं। एक व्यक्ति लापता हो गया। इस हादसे के शिकार लोग रेस्तरां में काम करते थे।

एक अन्य घटना में सिंधुपालचौक जिले में खामरे गांव के बाराम्पी इलाके में भूस्खलन में एक मकान ध्वस्त हो गया और तीन लोगों की मौत हो गयी। दो अन्य लापता हैं।

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.