फ्रांस की सेना ने माली में मार गिराए 11 उग्रवादी

उग्रवाद प्रभावित उत्तरी माली में फ्रांस के एक आतंकवादी विरोधी हमले में 11 इस्लामी उग्रवादी मारे गए हैं और एक फ्रांसिसी सैनिक घायल हुआ है। इसी के साथ यह आतंकवादी विरोधी आक्रमण खत्म हो गया। यह जानकारी इस ऑपरेशन में लगे हुए सेना के सूत्रों से मिली।

बमाको (माली) : उग्रवाद प्रभावित उत्तरी माली में फ्रांस के एक आतंकवादी विरोधी हमले में 11 इस्लामी उग्रवादी मारे गए हैं और एक फ्रांसिसी सैनिक घायल हुआ है। इसी के साथ यह आतंकवादी विरोधी आक्रमण खत्म हो गया। यह जानकारी इस ऑपरेशन में लगे हुए सेना के सूत्रों से मिली।
यह कार्रवाई माली के विशाल रेगिस्तान में छिपे हुए अलकायदा से जुड़े हुए हथियारबंद समूहों के विरद्ध पेरिस द्वारा अपना अभियान तेज करने के बाद की गई। पूर्व फ्रांसीसी उपनिवेश में हाल ही में प्रजातांत्रिक सरकार की वापसी तख्तापलट के बाद हुई, जिसके कारण देश में अव्यवस्था हो गई थी।
फ्रांस के माली स्थित ऑपरेशन सर्वल मिलिटरी मिशन के एक अधिकारी ने बताया, ‘फ्रांस ने टिम्बकटू क्षेत्र में सैन्य अभियान पूरा कर लिया है। 11 आतंकवादी मारे गए। एक फ्रांसीसी सैनिक जख्मी हुआ, लेकिन उसका जीवन खतरे में नहीं है।’ एक विदेशी सूत्र ने गुरुवार को एएफपी को बताया कि सैन्य दस्ते ‘मूवमेंट फॉर वननेस एंड जिहाद इन वेस्ट अफ्रीका’ (एमयूजेएओ) पर हमले कर रहे थे। एमयूजेएओ को ‘सिगनेटरीज इन ब्लड’ के नाम से जाना जाता है और यह एक हथियारबंद यूनिट है, जिसे फरार जिहादी कमांडर मोख्तर बेल्मोख्तर ने बनाया है। एमयूजेएओ की ओर से लड़ाका मारे गए सेनापति अब्देलहामिद अबो ज़ीद के वफादार हैं।
माली के एक सैन्य सूत्र ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, ‘फ्रांस ने अच्छा काम किया है, क्योंकि जिहादी, जो विशेषकर लीबिया के हैं, इस इलाके पर कब्जा करने के लिए फिर से संगठित हो रहे हैं। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.