दक्षिण सूडान में गृह युद्ध का खतरा बढ़ा, विद्रोहियों ने वार्ता का प्रस्ताव खारिज किया

सरकारी बलों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले दक्षिण सूडान के विद्रोहियों ने आज शांति वार्ता का प्रस्ताव खारिज कर दिया जिससे देश में गृह युद्ध की आशंका प्रबल हो गई।

जुबा : सरकारी बलों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले दक्षिण सूडान के विद्रोहियों ने आज शांति वार्ता का प्रस्ताव खारिज कर दिया जिससे देश में गृह युद्ध की आशंका प्रबल हो गई। सेना के प्रवक्ता फिलिप एगुइर ने कहा कि भगोड़े पूर्व उपराष्ट्रपति रीक माछर से जुड़े लड़ाकों ने कल बोर शहर पर कब्जा कर लिया और पूर्वी प्रांत जांगलेइ में संघर्ष जारी है।
राष्ट्रपति साल्वा कीर ने कहा कि वह वार्ता के लिए तैयार हैं लेकिन माछर ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.