यूक्रेन में शांति प्रयासों के बीच कीव ने युद्ध की चेतावनी दी

यूरोपीय नेता यूक्रेन के लिए नये शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं जबकि यूक्रेन के अंतरिम राष्ट्रपति ने आज बढ़ती हिंसा को देश के युद्ध की राह पर जाना बताया।

कीव : यूरोपीय नेता यूक्रेन के लिए नये शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं जबकि यूक्रेन के अंतरिम राष्ट्रपति ने आज बढ़ती हिंसा को देश के युद्ध की राह पर जाना बताया। अलेकसांद्र तुरचीनोव ने यूक्रेन टीवी से कहा कि यूक्रेन में नौ मई द्वितीय विश्व युद्ध की जीत के जश्न के दौरान रूस द्वारा भड़काऊ कार्रवाई की आशंका को देखते हुए राजधानी के इर्दगिर्द सड़कें अवरूद्ध की गई हैं।
रूस के आक्रमण की आशंका के बीच, यूक्रेन के सैन्य बलों को जंग के लिए अलर्ट करने वाले तुरचीनोव ने कहा कि हम पर युद्ध थोपा जा रहा है और हमें इस आक्रमण का जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए। यूक्रेन की ओर से चेतावनी ऐसे समय आई है जब कई लोग गृह युद्ध की आंशका व्यक्त कर रहे हैं।
उधर, कीव और पूर्व के अलगावादियों के बीच मध्यस्थता के अनुरोध के बीच, यूरोप के सुरक्षा एवं सहयोग संगठन के प्रमुख डिडीयर बुरखाल्टर बुधवार को मास्को जाने वाले हैं। यहां एक ओर, उनकी यात्रा की तैयारियां जारी हैं, यूक्रेन की सेना ने पूर्व के स्लावयांक में विद्रोहियों के गढ़ के चारों ओर गश्त बढ़ा दिया है, इसकी क्षेत्रीय राजधानी डोनेस्क जाने वाला मार्ग बंद कर दिया है।
(एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.