उत्तर कोरिया परमाणु वार्ताकार मॉस्को में

परमाणु वार्ता को लेकर लंबा अनुभव रखने वाले उत्तर कोरिया के एक उच्चाधिकारी कई दौर की बैठकों के लिए मॉस्को में हैं। बैठक का उद्देश्य महीनों के तनाव के बाद छह पक्षीय स्थगित प्रक्रिया को बहाल करना है।

मॉस्को : परमाणु वार्ता को लेकर लंबा अनुभव रखने वाले उत्तर कोरिया के एक उच्चाधिकारी कई दौर की बैठकों के लिए मॉस्को में हैं। बैठक का उद्देश्य महीनों के तनाव के बाद छह पक्षीय स्थगित प्रक्रिया को बहाल करना है।
रूस के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर कोरिया के पहले उप विदेश मंत्री किम क्यू ग्वान कल प्रथम उप विदेश मंत्री ब्लादिमीर टिटोव और उपविदेश मंत्री इगोर मोरगुलोव के साथ बैठक करेंगे। मोरगुलोव ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम छह दलीय वार्ता प्रक्रिया को शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।’ (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.