पहली ही फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रद्धा के साथ हुआ था कुछ ऐसा, सालों बाद खोला राज; बोलीं- 'घर जाकर मां से...'

Written ByVandana Saini
Published: Oct 15, 2024, 01:35 PM IST|Updated: Oct 15, 2024, 01:37 PM IST

Shraddha Kapoor On Her Breakdowns: श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री 2' की शानदार सफलता का जश्न मना रही हैं, जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में खुद से जुड़ा एक ऐसा राज खोला, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पहली फिल्म के दौरान उनको किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़टा था. शूटिंग के दौरान सेट पर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसके बाद उनका... 

Shraddha Kapoor 1/5

श्रद्धा कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म..

श्रद्धा कपूर आखिरी बार इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी. 50 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और अब ये फिल्म ओटीटी पर धूम मचा रही है. इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म की सक्सेस को काफी एंजॉय कर रही हैं.   

Shraddha Kapoor 2/5

श्रद्धा कपूर की डेब्यू फिल्म

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की बेटी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में 14 साल हो चुकी हैं और इतने सालों में श्रद्धा ने कई हिट फिल्मों में काम किया. हालांकि, उनकी असली पहचान 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' से मिली. श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी. इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, बेन किंग्सले, आर. माधवन और राइमा सेन जैसे कलाकार नजर आए थे. हालांकि, फिल्म कुछ खास चल नहीं पाई थी.

Shraddha Kapoor 3/5

पहली फिल्म के दौरान हुई थी परेशानी

हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुद से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया. उन्होंने बताया कि अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान उनको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. श्रद्धा ने कॉस्मोपॉलिटन के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग के दूसरे या तीसरे दिन वो काफी परेशान हो गई थीं और अपनी मां से कहा कि वे फिर से सेट पर नहीं जाना चाहतीं क्योंकि उन्हें ये दुनिया समझ नहीं आ रही. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 20-21 साल की थी. 

Shraddha Kapoor 4/5

श्रद्धा को समझ नहीं आ रही थी फिल्मी दुनिया

श्रद्धा ने आगे बताया कि उन्होंने पहले कभी किसी फिल्म सेट पर को-डायरेक्टर का काम नहीं किया था. श्रद्धा ने सेट पर जो मुश्किल चीजों को सामना किया, उन्हें आज भी याद है. उन्होंने बताया कि लोग हमेशा अच्छे नहीं होते थे. अगर आप कोई बड़े इंसान होते तो आपसे अलग तरीके से बात की जाती और अगर आप कुछ खास नहीं होते तो वैसा ही व्यवहार होता था. 'तीन पत्ती' की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन लीना यादव ने किया था. इस फिल्म के बाद श्रद्धा ने कई फिल्मों में काम किया.

Shraddha Kapoor 5/5

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट

वहीं, अगर श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनको 'आशिकी 2', 'एक विलेन', 'बागी', '​​हाफ गर्लफ्रेंड', 'छिछोरे', 'स्त्री' और कई हिट फिल्मों में उनके शानदार अभिनय और किरदारों के लिए पहचाना जाता है. साथ ही अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों एक्ट्रेस कथित तौर पर राहुल मोदी को डेट कर रही थी. हालांकि, कुछ समय पहले उनके ब्रेकअप की खबरें खूब वायरल हुई थीं. जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर राहुल, उनकी बहन, उनके प्रोडक्शन हाउस और यहां तक ​​कि उनके कुत्ते को भी अनफॉलो कर दिया था.