Aparajita Phool ke Fayde: घर में अपराजिता का पौधा लगाने के कई फायदे हैं. अपराजिता के फूल को बहुत शुभ माना गया है. इसको घर में रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है. घर में सकारात्‍मकता और शांति रहती है. तरक्‍की के रास्‍ते खुलते हैं. गरीबी और दुख दूर होते हैं. साथ ही पूजा में भी इन फूलों का उपयोग होता है. अपराजिता के फूल को विष्‍णुकांता फूल भी कहते हैं. अपराजिता के फूल नीले भी होते हैं और सफेद भी होते हैं. घर में अपराजिता का पौधा लगाना और पूजा में इसके फूलों का उपयोग करना किस्‍मत बदल सकता है.  


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

शनि देव को प्रिय है अपराजिता के फूल 


अपराजिता के फूल भगवान विष्‍णु और शनि देव को बेहद प्रिय हैं.  इन दोनों की ही पूजा में अपराजिता के फूलों का उपयोग होता है. इससे भगवान प्रसन्‍न होते हैं और आर्थिक दूर होते हैं. लिहाजा अपने घर में अपराजिता के फूल का पौधा लगाएं. साथ ही अपराजिता के फूलों के उपाय कर लें, जो अमीर कर देते हैं. 
  
अपराजिता के फूलों के उपाय 


- हर शनिवार को शनि देव को अपराजिता के फूलों की माला चढ़ाएं. इससे शनि देव प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. खूब धन-दौलत बढ़ती है. साथ ही शनि देव की कृपा से कामों में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं. 


- यदि करियर में तरक्की पाना चाहते हैं तो सोमवार को शिवलिंग पर नीले या सफेद अपराजिता के फूल चढ़ाएं. इसी तरह कारोबार में वृद्धि के लिए अपराजिता के 7 फूलों को गंगाजल से धोकर पीले कपड़े में बांध लें और इस पोटली को अपनी तिजोरी या दुकान के गल्ले में रखें. इससे व्यापार बढ़ेगा. 


- यदि आर्थिक तंगी पीछा नहीं छोड़ रही है तो सोमवार को बहते जल में अपराजिता के 5 फूल को एकसाथ प्रवाहित करें. इससे आपको आर्थिक तंगी से जल्द मुक्ति मिलेगी.


- हनुमान जी के चरणों में अपराजिता के फूल अर्पित करने से धन की कभी कमी नहीं होती है. साथ ही मनोकामना पूर्ति के लिए भी हनुमान जी को अपराजिता के फूल अर्पित करके अपनी प्रार्थना करें. 
                                                                                                                                                                                     
(Dislaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)