February Rashifal: फरवरी के अगले 15 दिन कैसे रहेंगे? जानिए अपनी राशि का हाल
Advertisement
trendingNow12110284

February Rashifal: फरवरी के अगले 15 दिन कैसे रहेंगे? जानिए अपनी राशि का हाल

February Masik Rashifal 2024 : फरवरी का आधा महीना बीत गया है. इस दौरान वैलेंटाइन डे और बसंत पंचमी जैसे खास मौके पड़े. वहीं अब फरवरी के अगले 15 दिन भी कुछ राशि वालों के लिए विशेष रहने वाले हैं. 

February Rashifal: फरवरी के अगले 15 दिन कैसे रहेंगे? जानिए अपनी राशि का हाल

Rashifal 15 February to 29 February: फरवरी महीने के आने वाले 15 दिन कुछ राशि वालों को बड़ा लाभ दे सकते हैं. इस दौरान सूर्य कुंभ राशि में रहेंगे. जिससे कुछ लोगों का आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा. वे लीडर के तौर पर उभरेंगे. वहीं कुछ जातकों की आर्थिक उन्‍नति हो सकती है. उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक और ज्योतिर्विद डॉ. पं.दिवाकर त्रिपाठी से जानते हैं 15 फरवरी से 29 फरवरी तक का समय सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा.  
           
मेष :- नेतृत्व क्षमता में वृद्धि . सरकारी तंत्र से लाभ की स्थिति . आय के संसाधनों में वृद्धि. क्रोध में अधिकता. मनोबल में मजबूती की स्थिति. सामाजिक पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि . कलात्मक प्रकृति में वृद्धि . गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि. संतान पक्ष को लेकर शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

वृष :- कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त हो सकता है. पिता के सहयोग सानिध्य में वृद्धि . सरकारी तंत्र से लाभ की स्थिति. नौकरी तथा व्यवसाय में परिवर्तन. अचानक धन लाभ की स्थिति. गृह एवं वाहन सुख पर खर्च की स्थिति. अध्ययन अध्यापन में अवरोध की स्थिति के साथ-साथ माता के सुख में वृद्धि संभव.

मिथुन :- पराक्रम एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि.. आय के संसाधनों में वृद्धि. अध्ययन अध्यापन में प्रगति की स्थिति. संतान पक्ष से शुभ समाचार. पेट की समस्या तनाव दे सकती है. कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त हो सकता है. मनोबल में थोड़ी नकारात्मकता बनी रह सकती है. वाणी की तीव्रता में वृद्धि संभव.

कर्क :- नौकरी तथा व्यापार में वृद्धि की स्थिति. गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि. मातृ सुख में वृद्धि. पारिवारिक खर्चे में वृद्धि की स्थिति बन सकती है. पराक्रम में वृद्धि. क्रोध में अधिकता . कलात्मकता में वृद्धि की संभावना. दैनिक आय में वृद्धि की संभावना. प्रमोशन की स्थिति बन सकती है.

सिंह :- मनोबल में तीव्रता आ सकती है. दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में सामान्य अवरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. दैनिक आय में वृद्धि हो सकती है. आर्थिक गतिविधियों में सुधार हो सकता है. मुकदमा एवं प्रतियोगिता में विजय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. आंतरिक डर की स्थिति सकती है.

कन्या :- बौद्धिक क्षमता के आधार पर कार्यों में वृद्धि संभव. आर्थिक गतिविधियों में सुधार संभव. प्रतियोगिता में विजय की स्थिति. अचानक खर्चे में वृद्धि. दूरस्थ यात्रा में खर्च वृद्धि संभव. पेट एवं पेशाब संबंधी समस्या तनाव दे सकता है. पारिवारिक कार्यों को लेकर सकारात्मक आ सकती है.

तुला :-  मानसिक स्थिति में सकारात्मक सुधार संभव. जमीन जायदाद एवं अचल संपत्ति का लाभ संभव. गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि संभव. पराक्रम में वृद्धि . बौद्धिक क्षमता के आधार पर प्रगति की संभावना. आर्थिक गतिविधियों में थोड़ा अवरोध संभव. विरोधियों पर विजय की संभावना हो सकती है.

वृश्चिक :- मनोबल में उच्चता बनी रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा . सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. क्रोध में वृद्धि की संभावना है. माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. सीने की तकलीफ में वृद्धि संभव. सरकारी तंत्र से लाभ की संभावना . संतान पक्ष से तनाव की स्थिति . अति घनिष्ठ से तनाव की संभावना बन सकती है.

धनु :- पारिवारिक कार्यों में वृद्धि की संभावना. वाणी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल प्रद रह सकता है. भाई बहनों तथा मित्रों का सहयोग सानिध्य प्राप्त हो सकता है. बौद्धिक क्षमता के आधार पर धन वृद्धि की संभावना. सीने की तकलीफ में वृद्धि. माता के स्वास्थ्य में अवरोध.

मकर :- नौकरी तथा व्यवसाय में वृद्धि एवं परिवर्तन संभव . वाणी की तीव्रता में वृद्धि संभव. पारिवारिक कार्यों में सकारात्मक वृद्धि संभव. क्रोध में अधिकता संभव . दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में सुधार की स्थिति संभव . सीने की तकलीफ संभव. दैनिक आय में वृद्धि की संभावना बन सकती है.

कुंभ :- भोग विलासिता पर खर्च की संभावना. शत्रुओं पर विजय की संभावना. स्किन एलर्जी की संभावना. पेट एवं पर की समस्या संभव. वाणी की तीव्रता में वृद्धि संभव. सरकारी तंत्र से लाभ की संभावना. दाम्पत्य जीवन में प्रगति की संभावना. आंतरिक डर की स्थिति बन सकती है.

मीन :- पारिवारिक कार्यों में वृद्धि. मनोबल में स्थिरता. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा . यात्रा के खर्चे में वृद्धि की संभावना. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. अध्ययन अध्यापन में सकारात्मक वृद्धि हो सकती है. आंखों की समस्या तनाव दे सकता है. कलात्मकता में वृद्धि संभव.

Trending news