चंडीगढ़: हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनिल विज ने आज परालम्पिक रजत पदकधारी दीपा मलिक को चार करोड़ रूपये देने की घोषणा की।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

वह नयी दिल्ली में आईजीआई हवाईअड्डे पर एथलीट का स्वागत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के लिये गर्व की बात है कि उनके राज्य की खिलाड़ी ने परालम्पिक खेलों में पदक जीता है।


विज ने कहा कि दीपा मलिक को सरकारी नौकरी भी दी जायेगी जो परालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट हैं।