Salman Khan की गर्लफ्रेंड कौन है? लोग Alexa से पूछते हैं ऐसे अजीबोगरीब सवाल, सुनकर छूट जाएगी हंसी
Advertisement
trendingNow11543145

Salman Khan की गर्लफ्रेंड कौन है? लोग Alexa से पूछते हैं ऐसे अजीबोगरीब सवाल, सुनकर छूट जाएगी हंसी

Amazon ने पिछले साल अपने एलेक्सा से सबसे अधिक पूछे गए सवालों का खुलासा किया. सबसे ज्यादा सवालों में सलमान खान की प्रेमिका कौन है?, सलमान खान कब शादी करेंगे? और सलमान खान कहां रहते हैं? शामिल है.

 

Salman Khan की गर्लफ्रेंड कौन है? लोग Alexa से पूछते हैं ऐसे अजीबोगरीब सवाल, सुनकर छूट जाएगी हंसी

Amazon ने पिछले साल अपने एलेक्सा से सबसे अधिक पूछे गए सवालों का खुलासा किया. सबसे ज्यादा लोग सलमान खान की लव लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं. कंपनी बताती है कि भारत में जनवरी 2022 और दिसंबर 2022 के बीच लोकप्रिय प्रश्नों में शामिल हैं. सबसे ज्यादा सवालों में सलमान खान की प्रेमिका कौन है?, सलमान खान कब शादी करेंगे? और सलमान खान कहां रहते हैं? शामिल है. कुछ लोगों ने एलेक्सा से अजीबोगरीब सवाल पूछे. जैसे, एलेक्सा, आपका मुंह कहाँ है?, क्या आप मेरे लिए मेरा होमवर्क कर सकते हैं? और क्या आपका कोई पति है? यहां देखिए पूरी लिस्ट...

एलेक्सा में ग्लोबली सबसे ज्यादा पूछे गए यह सवाल

एलेक्सा, बुर्ज खलीफा की ऊंचाई कितनी है?
एलेक्सा, पृथ्वी पर सबसे लंबा आदमी कौन है?
एलेक्सा, दुनिया का दूसरा सबसे अमीर आदमी कौन है?
एलेक्सा, श्रीलंका की भाषा क्या है?
एलेक्सा, क्या एलियंस मौजूद हैं?
एलेक्सा, ट्विटर के संस्थापक कौन हैं?
एलेक्सा, एलोन मस्क का नेट वर्थ क्या है?
एलेक्सा, बिटकॉइन की कीमत क्या है?
एलेक्सा, आज सोने का रेट क्या है?
एलेक्सा, पानी गीला क्यों है?

सेलेब्स के बारे में सबसे ज्यादा पूछे गए यह सवाल

एलेक्सा, आलिया भट्ट की उम्र क्या है?
एलेक्सा, अनुष्का शर्मा के बच्चे का नाम क्या है?
एलेक्सा, मिस्टर बीस्ट कौन है?
एलेक्सा, जॉन सीना कितना मजबूत है?
एलेक्सा, विजय देवरकोंडा कौन है?
एलेक्सा, डुग्गु कौन है?
एलेक्सा, केंडल जेनर की उम्र क्या है?
एलेक्सा, प्रिंस हैरी की उम्र क्या है?
एलेक्सा, कैटरीना कैफ की हाइट क्या है?
एलेक्सा, मुझे रश्मिका मंदाना के बारे में बताओ

सबसे ज्यादा पूछे गए यह अजीबोगरीब सवाल

एलेक्सा, क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है?
एलेक्सा, तुम्हारा मुंह कहाँ है?
एलेक्सा, क्या मुझे नहाना चाहिए?
एलेक्सा, क्या तुम मेरे लिए मेरा होमवर्क कर सकती हो?
एलेक्सा, मुझे एक प्रेमिका चाहिए
एलेक्सा, क्या आप अलौकिक में विश्वास करती हैं?
एलेक्सा, क्या तुम्हारा कोई पति है?
एलेक्सा, हमें शरारती बच्चों का क्या करना चाहिए?
एलेक्सा, क्या तुम कभी शरारती रही हो?

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news