दिन में 20 बार हाथ धुलवाती थी कंपनी, Skin Disease होने पर देने पड़े 44 लाख रुपये

Written ByZee News Desk
Published: Aug 08, 2021, 04:08 PM IST|Updated: Aug 08, 2021, 05:17 PM IST

लंदन: कोरोना काल (Corona) में बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जा रहा है लेकिन एक बेकरी को अपने कर्मचारी को बार-बार हाथ धोने के लिए मजबूर करने के एवज में मुआवजा देना पड़ा. सुसान रॉबिन्सन नाम के कर्मचारी का आरोप है कि कार्य करने के दौरान 20 बार तक हाथ धोने के लिए मजबूर किया गया जिसकी वजह से उसे स्किन संबंधी बीमारी हो गई. इसके बाद उसने कंपनी पर दावा ठोंक दिया फलस्वरूप कंपनी को उसे 43,81,495 रुपये का मुआवजा देना पड़ा.