Daily Horoscope 13th September 2021: जानिए आज का राशिफल, क्या कह रही हैं राशियां

Daily Horoscope 13th September 2021: मेष- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा. पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी से आपका मानसिक दबाव बढ़ सकता है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Sep 13, 2021, 07:20 AM IST
  • कर्क - आज आपको संतान पक्ष की ओर से भी कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है
  • तुला- क्षेत्रों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन कार्य का बोझ आपको मानसिक तनाव दे सकता है.
Daily Horoscope 13th September 2021: जानिए आज का राशिफल, क्या कह रही हैं राशियां

नई दिल्लीः Daily Horoscope 13th September 2021: आज का पंचांग शुभ तिथि और शुभ समय लेकर आया है. ग्रहों नक्षत्रों की चाल का हमारे ऊपर बहुत असर होता है. इन्हीं के कारण हमारी राशियां बदलती हैं. राशियों का ये परिवर्तन राशिफल कहलाता है. आज की राशि में क्या है खास, बता रहे हैं आचार्य विक्रमादित्य-

मेष- आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा. पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी से आपका मानसिक दबाव बढ़ सकता है, यदि आज आप लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है. 
शुभ अंक - 7  शुभ रंग - क्रीम  
उपाय – श्री यंत्र स्थापित करें, महालक्ष्मी का पूजन करें व्यापार में वृद्धि होगी. 

वृष- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. व्यवसायिक क्षेत्र में आ रही रुकावटें आज दूर होंगी व आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे. कलात्मक क्षेत्र से जुड़े छात्रों की प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी. 
शुभ अंक - 7  शुभ रंग - सफेद 
उपाय – मंदिर में खीर का भोग लगाये . 

मिथुन- आज का दिन आपके लिए अत्यधिक परिश्रम भरा रहेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी आज कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आपको कुछ भागदौड़ भी करनी पड़ेगी और धन भी व्यय होगा. आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा. 
शुभ अंक - 5  शुभ रंग - हरा  
उपाय - आज माता दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें. 

कर्क - आज आपको संतान पक्ष की ओर से भी कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है. पारिवारिक संपत्ति संबंधित विवाद सुलझने के उम्मीद है. आज प्रॉपर्टी में निवेश करना उत्तम रहेगा. 
शुभ अंक - 8  शुभ रंग - नीला 
उपाय - किसी ब्राह्मण को भोजन जरूर करायें. 

सिंह- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा. साझेदारी में आपने यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है. आज आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार पैदा कर सकती है. 
शुभ अंक - 7   शुभ रंग - सफेद 
उपाय - किसी काम के लिए घर से बाहर निकलने से पहले शिवजी को नमन जरूर करे. 

कन्या- यदि आज आप किसी नए व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा. आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे व उसमें कुछ भागदौड़ भी करनी पड़ेगी. 
शुभ अंक - 5  शुभ रंग - हरा  
उपाय - आज हरी वस्तु का दान करे . 

तुला- क्षेत्रों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन कार्य का बोझ आपको मानसिक तनाव दे सकता है. आपको कुछ धन व्यय करना पड़ सकता है. व्यवसायिक क्षेत्र में आज आपके शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. 
शुभ अंक - 7   शुभ रंग - सफेद 
उपाय - श्री सूक्त का पाठ करना आपके लिए बहुत शुभ है. 
 
वृश्चिक- संतान की सेहत को लेकर आज आप परेशान रहेंगे. कारोबार भी मध्यम रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पड़ोसी से विवाद हो सकता है. इसलिए सोच समझकर बात करें. 
शुभ अंक - 9     शुभ रंग - मैरून 
उपाय – चावल का दान करे . 

धनु- आज आपको अपने घर परिवार की समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करना होगा. संतान पक्ष से शुभ समचार मिलेंगे. 
शुभ अंक - 6     शुभ रंग - पारदर्शी  
उपाय – चावल का दान करे . 
 
मकर- रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए आज किसी वरिष्ठ सदस्य से मदद ले सकते हैं. किसी धार्मिक यात्रा पर जाने से आज आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी. 
शुभ अंक - 6      शुभ रंग - गुलाबी 
उपाय – आज फल सप्तमी है फलों का दान करें . 

कुंभ- संतान के भविष्य की चिंता आज आपको सता सकती है, जिसके लिए आप कुछ धन का निवेश भी करेंगे. आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा. व्यापार कर रहे लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा. 
शुभ अंक - 4      शुभ रंग – नीला  
उपाय - लोहे के बर्तनों का दान किसी भी गरीब व्यक्ति को करें. 
 
मीन-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. घरेलू कारणों से आज आप कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं. आय के नए स्रोत आज खुल सकते हैं. 
शुभ अंक - 1     शुभ रंग - नारंगी  
उपाय - घर के छोटे बच्चों को कुछ उपहार स्वरूप भेंट करें. 
 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़