2018 के Exit Poll सही निकले या गलत, जानें 5 राज्यों में किसे जीता रहे थे चैनल-एजेंसी?

Exit Poll 2018: 3 दिसंबर को आने वाले नतीजों में पता चलेगा कि एग्जिट पोल कितने सही साबित होते हैं. इससे पहले साल 2018 में इन पांच राज्यों में चुनाव हुए थे. उस समय भी एग्जिट पोल जारी हुए थे. 

Written by - Ronak Bhaira | Last Updated : Dec 1, 2023, 10:16 PM IST
  • मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांटे की टक्कर
  • मिजोरम में ZPM के जीतने का अनुमान
2018 के Exit Poll सही निकले या गलत, जानें 5 राज्यों में किसे जीता रहे थे चैनल-एजेंसी?

नई दिल्ली: Exit Poll 2018: टीवी चैनलों और एजेंसियों ने पांच राज्यों के एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं. मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांटे की टक्कर बताई जा रही है. तेलंगाना में कांग्रेस की बढ़त दिखाई गई है. मिजोरम में ZPM के जीतने का अनुमान जताया गया है. अब 3 दिसंबर को आने वाले नतीजों में पता चलेगा कि एग्जिट पोल कितने सही साबित होते हैं. इससे पहले साल 2018 में इन पांच राज्यों में चुनाव हुए थे. उस समय भी एग्जिट पोल जारी हुए थे. आइए, जानते हैं कि तब के एग्जिट पोल कितने सटीक थे. 

मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में साल 2018 के नतीजों में भाजपा को 109 और कांग्रेस को 114 सीटें मिली थी. वहीं, 7 सीटों पर निर्दलीय जीते थे, जो बाद में कांग्रेस के साथ चले गए और कांग्रेस में सरकार बना ली. उस दौरान न्यूज 24-पेस मीडिया और एबीपी-सीएसडीएस का अनुमान करीब-करीब ठीक निकला था. 

एबीपी-सीएसडीएस 
भाजपा 94 सीटें 
कांग्रेस 126 सीटें
अन्य 10 सीटें

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स 
भाजपा 126 सीटें 
कांग्रेस 89 सीटें 
अन्य 15 सीटें
 
न्यूज नेशन 
भाजपा 108-112 सीटें, 
कांग्रेस 105-109 सीटें 
अन्य 11-15 सीटें 

न्यूज 24-पेस मीडिया 
भाजपा 103 सीटें
कांग्रेस 115 सीटें
अन्य को 10 सीटें 

राजस्थान 
राजस्थान में हर 5 साल में सत्ता बदलने का रिवाज है. 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. ज्यादातर एग्जिट पोल में भी यही अनुमान लगाया गया था.  टाइम्स नाउ-सीएनएक्स का एग्जिट पोल ही कांग्रेस की स्थिति का अंदाजा लगाया था. बाकी के एग्जिट पोल सही साबित नहीं हो सके थे. इस चुनाव में BSP ने 6 सीटें जीती थीं. वहीं, 20 निर्दलीय भी जीते थे. 

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स 
भाजपा 85 सीटें
कांग्रेस 105 सीटें
अन्य 09 सीटें

आज तक-एक्सिस माय इंडिया   
भाजपा 63 सीटें
कांग्रेस 130 सीटें
अन्य 06 सीटें 

रिपब्लिक-जन की बात 
भाजपा 93 सीटें
कांग्रेस 91 सीटें
अन्य 15 सीटें

रिपब्लिक-सी वोटर  
भाजपा 60 सीटें
कांग्रेस 137 सीटें
अन्य 02 सीटें

छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में 90 सीटें हैं. साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 68 और भाजपा को 15 सीटें मिली. सभी एग्जिट पोल पूरी तरह फेल साबित हुए. कुछ पोल तो भाजपा को भी बहुमत दे रहे थे. लेकिन भाजपा बुरी तरह चुनाव हारी. 

टाइम्स नाउ- सीएनएक्स 
भाजपा 46 सीटें
कांग्रेस  35 सीटें
बसपा  7 सीटें 
अन्य  2 सीटें 

न्यूज 24- पेस मीडिया
भाजपा  38 सीटें 
कांग्रेस 48 सीटें 
बसपा  4 सीटें
अन्य  2 सीेटें

एबीपी- सीएसडीएस  
भाजपा 39 सीटें
कांग्रेस 46 सीटें
अन्य 5 सीटें

आजतक- एक्सिस माय इंडिया 
कांग्रेस 55-65 सीटें
भाजपा 21-31 सीटें
अन्य 4-8 सीटें

जन की बात एजेंसी 
भाजपा 44 सीटें
कांग्रेस 40 सीटें
अन्य 6 सीटें

न्यूज नेशन  
भाजपा 38-42 सीटें
कांग्रेस 40-44 सीटें
जेसीसी +4-8 सीटें
अन्य 0-4 सीटें

तेलंगाना 
तेलंगाना में कुल 119 सीटें हैं. बीआरएस को 88 सीटें मिली थीं. कांग्रेस को 19, AIMIM को 7, TDP को 2, भाजपा को 1, एआईएफबी को 1 सीट मिली थी. एग्जिट पोल BRS की इतनी बड़ी जीत का अंदाजा नहीं लगा पाए थे. . 

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने
बीआरएस 66 सीटें, 
कांग्रेस 37 सीटें
भाजपा 7 सीटें
अन्य 9 सीटें 

रिपब्लिक-जन की बात 
बीआरएस 58 सीटें
कांग्रेस-टीडीपी 45 सीटें
भाजपा 07 सीटें 

 
मिजोरम
मिजोरम में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं. MNF को 27 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं कांग्रेस को 4 सीटों पर जीत मिली. भाजपा को एक सीट मिली थी. वहीं, आठ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी. ज्यादातर पोल ने MNF की जीत का ही अनुमान लगाया था. 

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर 
कांग्रेस 14-18 सीटें
एमएनएफ 16-20 सीटें
जेपीएम 3-7 सीटें
अन्य 0-3 सीटें

टाइम्स नाउ- सीएनएक्स 
कांग्रेस 16 सीटें
एमएनएफ 18 सीटें
अन्य 6 सीटें

न्यूज एक्स-नेता  
कांग्रेस 15 सीटें
एमएनएफ 19 सीटें
अन्य 6 सीटें

ये भी पढ़ें- Maha Exit Poll 2023: 5 राज्यों में किसकी सरकार, एकसाथ जानें सभी चैनल-एजेंसियों की भविष्यवाणी

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़